ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जहानाबाद के बाद भागलपुर में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़, 50 से अधिक लोग नदी में गिरे; बाल-बाल बची जान

BHAGALPUR: जहानाबाद में चौथी सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ के दौरान 9 लोगों की जान चली गई। जहानाबाद के बाद अब भागलपुर में भी श्रद्धालुओं में उस वक्त भगदड़ मच गई ज

जहानाबाद के बाद भागलपुर में श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़, 50 से अधिक लोग नदी में गिरे; बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: जहानाबाद में चौथी सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ के दौरान 9 लोगों की जान चली गई। जहानाबाद के बाद अब भागलपुर में भी श्रद्धालुओं में उस वक्त भगदड़ मच गई जब बैरिकेडिंग को तोड़कर दर्जनों श्रद्धालु नदी में नहाने के लिए उतर गए। 50 से अधिक महिला और बच्चे नदी में डूबने लगे हालांकि वहां तैनात एसडीआरएफ की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


जानकारी के मुताबिक, चौथी सोमवारी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्दालु भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए एसएम कॉलेज घाट पर पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण जल भऱने के दौरान कुछ श्रद्धालु बैरिकेडिंग को तोड़कर नहाने के लिए नदी में उतर गए। इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। 50 से अधिक महिला और लड़कियां नदी में डूबने लगीं, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के जवानों और आपदा मित्रों ने नदी में छलांग लगा दी।


भारी मशक्कत के बाद सभी को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही। गनीमत की बात रही की समय रहते डूब रहे लोगों को बाहर निकाल लिया गया नहीं तो जहानाबाद से भी बड़ा हादसा हो सकता था। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह नदी में बैरिकेडिंग से दूर रहें और सावधानी बरतें।