ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: भागलपुर के नारायणपुर और नाथनगर में गंगा स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दो सगी बहनों के शवों की तलाश जारी है, जबकि एक अन्य बच्चा अस्पताल में भर्ती है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से गंगा नदी में डूबने की दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। रविवार सुबह नारायणपुर प्रखंड के काली मंदिर घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य बच्चियों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया।


मृत बच्चियों की पहचान नवटोलिया गांव निवासी बाबुल झा की पुत्रियां 15 वर्षीय मौसम कुमारी और 7 वर्षीय परी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, चारों बच्चियां सुबह गंगा स्नान के लिए गई थीं। इस दौरान एक बहन फिसल कर डूबने लगी, और उसे बचाने की कोशिश में दूसरी बहन भी गहरे पानी में चली गई। 


बाकी दो बच्चियां जैसे-तैसे बाहर निकलने में सफल रहीं। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस और अंचल अधिकारी विशाल अग्रवाल मौके पर पहुंचे। प्रशासन की टीम और गोताखोर दोनों बहनों के शव की तलाश में जुटे हुए हैं। घाट पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।


उधर, शनिवार को नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर स्थित रसीदपुर पुल के पास गंगा नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चे नदी में डूब गए। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


डूबे बच्चे अजमेरीपुर गांव के निवासी थे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से बच्चों को गंगा से बाहर निकाला। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे अजमेरीपुर दियारा इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता