ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर

भागलपुर जिले के रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

BIHAR
भीषण सड़क हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर ज़िले के रजौन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नियामतपुर चौक के समीप उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गये। इसी दौरान एक ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतका की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के संझा गांव निवासी सुदामा देवी के रूप में हुई है। सुदामा देवी कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ भागलपुर के जगदीशपुर बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा के माध्यम से अपने गांव लौट रही थीं। जैसे ही उनका ई-रिक्शा नियामतपुर चौक के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित और तेज गति की बस ने सीधे सामने से टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी भीषण थी कि सुदामा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रजौन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।


हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों की बेलगाम चाल और सार्वजनिक परिवहन की मनमानी पर सवाल उठ रहे हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता