ब्रेकिंग
पति-पत्नी की आपसी सहमति के बावजूद तलाक नहीं आसान, पटना हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानिये क्या है पूरा मामला?गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, फायरिंग में एक की मौत, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचाबहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोपति-पत्नी की आपसी सहमति के बावजूद तलाक नहीं आसान, पटना हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानिये क्या है पूरा मामला?गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, फायरिंग में एक की मौत, ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचाबहू के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए SSP के पास पहुंची सास, कहा..आरोपी भोज-भात करते रहता है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़तीआम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सातों सांसद गद्दार, पंजाब के सीएम भगवंत मान का तीखा हमला, कहा..BJP में कुछ नहीं मिलेगा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच के बीच ही क्यों खिसक लिये मुकेश अंबानी के बेटे आकाश?: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर दोस्ती सगाई तक पहुंची, अचानक शादी के दिन मुकर गया दूल्हा, ऐसा उसने क्यों किया जानिए?

भागलपुर में शादी के मंडप पर दूल्हे ने अंतिम समय पर शादी से इनकार कर दिया। इंस्टाग्राम से शुरू हुए इस रिश्ते में दहेज की मांग और जाति का मामला सामने आया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

बिहार न्यूज
दूल्हा मांगने लगा माफी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप पर ही दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान घंटों हंगामा होता रहा और मामला थाने तक पहुंच गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाया, लड़की से शादी करने के लिए जब पूरा परिवार तैयार हुआ तब सगाई भी हुई। लेकिन शादी के दिन 30 हजार रुपये दहेज की मांग करने के बाद लड़का शादी से मुकर गया। 


यह पूरा मामला जोगसर थाना क्षेत्र के बूढ़ानाथ मंदिर का है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल अगस्त में इंस्टाग्राम के जरिए बाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवम कुमार और भीखनपुर की तुलसी कुमारी की दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। बाद में जब इस रिश्ते की जानकारी दोनों के परिवारवालों को हुई तब उनकी सहमति से दोनों की शादी तय कर दी गई उसके बाद सगाई हुआ। लेकिन शादी वाले दिन ही दूल्हा विवाह करने से मुकर गया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। 


दरअसल शिवम कोलकाता में ड्राइवर का काम करता है। परिवार में एक सदस्य की मौत के बाद वह करीब 20 दिन पहले भागलपुर आया था। इसी दौरान दोनों परिवारों ने शादी की तारीख 23 अप्रैल तय की। तय समय पर लड़की पक्ष के लोग पूरी तैयारी के साथ बूढ़ानाथ मंदिर पहुंच गए। जब दूल्हे शिवम को फोन किया गया, तो उसने कहा कि वह मंदिर में ही है और जल्दी आने को कहा। लेकिन जब लड़की पक्ष वहां पहुंचा, तो शिवम वहां मौजूद नहीं था। बाद में उसने ई-रिक्शा भेजने की बात कही। करीब साढ़े तीन घंटे की देरी के बाद, रात करीब 10:30 बजे वह अपने एक दोस्त के साथ मंदिर पहुंचा, जबकि उसे शाम 7 बजे तक आना था।


मंदिर प्रशासन ने जब शादी की प्रक्रिया के लिए दूल्हे से आधार कार्ड मांगा, तो उसने देने से इनकार कर दिया। साथ ही, उसके साथ परिवार का कोई सदस्य भी मौजूद नहीं था। जब लड़की पक्ष ने अभिभावकों को बुलाने की बात कही, तो शिवम ने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे ने कहा कि वह ब्राह्मण समाज से है, जबकि लड़की पासवान समुदाय से है, इसलिए वह यह शादी नहीं कर सकता। उसने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी। शिवम का कहना है कि लड़की ने पहले इंस्टाग्राम पर संपर्क किया था और उसने शुरुआत में शादी से इनकार किया था, लेकिन केस करने की धमकी के कारण उसके परिवार ने उस पर दबाव बनाया।


वहीं, दुल्हन तुलसी कुमारी का कहना है कि शिवम ने खुद शादी का वादा किया था और लगातार बात करने के लिए कहता था। सगाई भी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। तुलसी का आरोप है कि अगर शादी नहीं करनी थी, तो सगाई और शगुन लेने की क्या जरूरत थी? दूल्हे की इस करतूत से लड़की वाले काफी चिंतिंत हैं, उनका कहना है कि इससे उनकी सामाजिक बदनामी हो रही है। मामला किसी तरह राजद नेत्री सीमा जायसवाल के पास पहुंचा। जिसके बाद सीमा जायसवाल ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। लेकिन वहां भी दूल्हे ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। सीमा जायसवाल का कहना है कि सगाई के बाद लड़के ने 30 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे लड़की वालों ने देने से इनकार कर दिया। दोनों तरफ से किसी तरह की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानेदार ने सामाजिक स्तर पर समझौता करने की सलाह दोनों पक्षों को दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें