ब्रेकिंग
बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’

डॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरी

Bihar News: बेतिया में एक युवक ने सांप के डसने के बाद घबराने की बजाय ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। युवक जिंदा कोबरा को डिब्बे में बंद कर सीधे अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने समय रहते उसका इलाज शुरू किया और अब उसकी...

डॉक्टर साहब, इसी कोबरा ने डसा है… सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा युवक, जिंदा नाग देख मची अफरा-तफरी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में एक युवक की सूझबूझ और हिम्मत की चर्चा हो रही है. घर की सफाई के दौरान जहरीले कोबरा सांप ने युवक को डस लिया. सांप के काटने के बाद घबराने के बजाय युवक ने उसे एक डिब्बे में बंद किया और उसी के साथ इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल में जब लोगों ने डिब्बे के अंदर जिंदा कोबरा देखा तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.


मामला नरकटियागंज प्रखंड के हरसरी पुरैनिया गांव का है. युवक की पहचान धनजीत कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि धनजीत अपने घर की सफाई कर रहा था. इसी दौरान वहां छिपे कोबरा सांप ने उसे डस लिया.


सांप के डसने के बाद युवक ने समझदारी दिखाते हुए पहले कोबरा को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में बंद किया और फिर उसे लेकर सीधे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल पहुंचने के बाद युवक ने चिकित्सकों को बताया कि उसे इसी सांप ने डसा है.


युवक के हाथ में जिंदा कोबरा से भरा डिब्बा देखकर अस्पताल में मौजूद लोग कुछ देर के लिए हैरान रह गए. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकित्सकों ने बिना देर किए धनजीत का इलाज शुरू किया.


अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि युवक को समय पर अस्पताल लाया गया, जिसके कारण तत्काल उपचार शुरू किया जा सका. इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.



बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट.