ब्रेकिंग
नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी

तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ पर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ पर भंगहा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जीएमसीएच, बेतिया में चल रहा है।


मृतक की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी भिखारी साह के 45 वर्षीय पुत्र साजन साह उर्फ साजन तुरहा के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान भंगहा थाना क्षेत्र के धूमाटांड़ गांव निवासी संतोष साह के रूप में हुई है, जो मृतक का साला बताया गया है।


जानकारी के अनुसार, साजन साह और संतोष साह बाइक से बेतिया कोर्ट में शराब मामले में बंद एक महिला की जमानत कराने जा रहे थे। इसी दौरान भंगहा पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


उधर, मैनाटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक डॉ. मरियम जमील अपने पति आशिफ अमीर के साथ कार से बेतिया से मैनाटांड़ ड्यूटी पर जा रही थीं। दुर्घटना में कार का एयरबैग खुल जाने से दोनों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 


जीएमसीएच में चिकित्सकों ने साजन साह को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष साह का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता