ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बिहार में ऑपरेशन से पहले गर्भवती की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बेतिया के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की...

बिहार में ऑपरेशन से पहले गर्भवती की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेतिया के हॉस्पिटल रोड स्थित सवेरा अस्पताल एवं डायलिसिस सेंटर में डिलीवरी के लिए भर्ती 23 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला को ऑपरेशन के लिए अस्पताल लाया गया था. मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना पर सदर एसडीपीओ अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कराई.


मृतका की पहचान नरकटियागंज वार्ड संख्या-4 निवासी उमेश चौधरी की पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है. उनका मायका नौतन थाना क्षेत्र के पुरंदरा गांव में बताया गया है. परिजनों के अनुसार, प्रतिमा का इलाज डॉ. सुशील कुमार की देखरेख में चल रहा था.


परिजनों ने बताया कि वे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रतिमा को डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे. डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड समेत कई जांच कराई गईं. इसके बाद ऑपरेशन कराने की बात कही गई और करीब 50 हजार रुपये खर्च बताया गया. परिजनों ने तत्काल 20 हजार रुपये जमा कर दिए और बाकी रकम ऑपरेशन के बाद देने की बात हुई.


मृतका के पति और मां का आरोप है कि प्रतिमा को ऑपरेशन के लिए अंदर ले जाने के बाद उन्हें उसकी स्थिति की कोई जानकारी नहीं दी गई. काफी देर बाद डॉक्टर बाहर आए और मरीज की हालत गंभीर बताते हुए उसे एंबुलेंस से गोरखपुर ले जाने की बात कही. परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने प्रतिमा से मिलने की मांग की तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. बाद में उन्हें पता चला कि प्रतिमा की मौत हो चुकी है.


परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने काफी देर तक मौत की जानकारी उनसे छिपाई. उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद डॉक्टर और अस्पताल के कुछ कर्मचारी वहां से चले गए. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया.


हंगामे की सूचना पर सदर एसडीपीओ अजीत कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.