ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

कट्टा लहराते ऑरकेस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर हो गई मारपीट, देखिये वायरल वीडियो

बिहार के बेतिया के विशंभरपुर पंचायत में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक नर्तकी का कट्टा लहराते हुए डांस करने का वीडियो वायरल हुआ। डांस के दौरान दो गुटों में विवाद बढ़ने पर मारपीट भी हुई। मामले की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई है और पुलिस जां

बिहार
डांस को लेकर दो गुटों में मारपीट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: कट्टे के साथ डांस करती नर्तकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार के बेतिया स्थित विशंभरपुर का बताया जा रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  


शादी–विवाह और पारंपरिक आयोजनों में नर्तकी के डांस की बढ़ती लोकप्रियता के बीच स्टेज पर खुलेआम कानून का मखौल उड़ाने का मामला बेतिया से सामने आया है। सोशल मीडिया पर बेतिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नर्तकी हथियार लहराते हुए स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही है।


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर पंचायत वार्ड नंबर 3 की है, जहां छठियार कार्यक्रम के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान स्टेज पर डांस कर रही एक नर्तकी अचानक कट्टा लेकर डांस करने लगी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया। कार्यक्रम के दर्शकों में से कुछ युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल है। हालांकि 1st Bihar इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नर्तकी कट्टा हवा में लहराते हुए स्टेज पर डांस कर रही है और आसपास कुछ युवक भी नाचते दिख रहे हैं। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद दो गुटों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई है, वहीं वायरल वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट