ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बेतिया में गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति पर लगाया यह आरोप

Bihar News: बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के आरोप...

बेतिया में गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति पर लगाया यह आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के धोबनी पंचायत स्थित सुगौली अंबेडकरनगर गांव में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मधु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चार माह की गर्भवती थी।


जानकारी के अनुसार मधु देवी की शादी करीब छह महीने पहले धर्मेंद्र साह के साथ हुई थी। मृतका का मायका बैरिया थाना क्षेत्र के निमियाटोला वार्ड संख्या सात में बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार नगद राशि, जेवर और बाइक दिया गया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही अतिरिक्त बाइक की मांग को लेकर मधु को प्रताड़ित किया जाने लगा था।


मृतका की मां ललिता देवी ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर फोन कर ससुराल में हो रही परेशानियों की जानकारी देती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मधु के साथ मारपीट भी की जाती थी। परिवार वालों का कहना है कि रविवार को भी मधु परेशान होकर लौरिया थाना पहुंची थी और अपनी शिकायत पुलिस को बताई थी। बाद में ससुराल पक्ष के लोग उसे समझाकर वापस घर ले गए।


इसी बीच रविवार की शाम करीब सात बजे मधु के पति ने मायके वालों को फोन कर बताया कि उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य वहां मौजूद नहीं थे, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।


बताया जा रहा है कि मृतका का पति मुंबई में वाहन चलाने का काम करता है और करीब छह दिन पहले ही गांव लौटा था। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं मायके पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


इस मामले में लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि जिस कमरे में शव मिला था, वह अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


(बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट)