ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

बेतिया में एक ठेकेदार के निजी बॉडीगार्ड गुरप्रीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

बिहार न्यूज
इलाके में सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नामचीन ठेकेदार के निजी अंगरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के सोलहपुर गांव का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से ठेकेदार नसीम अहमद के साथ सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात गुरप्रीत सिंह ने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद वह अपने कमरे में आराम करने चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां गुरप्रीत सिंह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मृतक की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।