ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बेतिया के योगापट्टी में लगी भीषण आग, सात घर जलकर राख

बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर पंचायत में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। आग में करीब 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा

बिहार
लाखों की संपत्ति जलकर खाक
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया जिले के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र स्थित नवलपुर पंचायत के वार्ड-10 स्थित में शनिवार दोपहर अगलगी की भीषण घटना में करीब सात घर जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब बारह लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते कई परिवारों को बेघर बना दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की शुरुआत अमिका चौधरी के घर से हुई, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य धान की दवरी करने के लिए  खेत में गए हुए थे। आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बाल्टी, मोटर और बोरिंग के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। 


इसी बीच सूचना फायर ब्रिगेड बेतिया से दो, बथवरिया से एक और योगापट्टी से एक अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। और आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। अगलगी में घरों के साथ-साथ जेवरात, कपड़े, फर्नीचर, बक्सा, साइकिल, अनाज और जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल अधिकारी प्रज्ञा नयनम मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मौखिक सूचना दी थी, जिसके बाद प्रशासनिक टीम जांच के लिए गांव पहुंची है। रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित परिवारों को आपदा राहत मद से मुआवज़ा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें