ब्रेकिंग
गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा

Bihar News: सर्जरी के दो दिन बाद महिला की मौत पर बवाल, निजी नर्सिंग होम पर हंगामा और तोड़फोड़; डॉक्टर और स्टाफ फरार

Bihar News: बेतिया में बच्चेदानी की सर्जरी के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने नारायण नर्सिंग होम में हंगामा और तोड़फोड़ की। डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के योगापट्टी प्रखंड स्थित फतेहपुर चौक पर एक निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी की सर्जरी के दो दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुकेश यादव की 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी, निवासी बगही गांव, के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, संगीता देवी को बच्चेदानी की समस्या थी। परिवार वाले पहले उन्हें योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे, लेकिन वहां मौजूद दलालों ने बेहतर और सस्ता इलाज का झांसा देकर उन्हें नारायण नर्सिंग होम, फतेहपुर चौक भेज दिया।


सोमवार को नर्सिंग होम के डॉक्टर डी.पी. सिंह द्वारा सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद बताया गया कि आठ दिन बाद टांका काटा जाएगा। इस दौरान नर्सिंग होम ने मरीज के परिजनों से 35,000 वसूले। बुधवार सुबह से संगीता देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब डॉक्टर को सूचना दी तो उन्हें ठीक हो जाने का झांसा दिया गया। लेकिन थोड़ी देर बाद महिला की मौत हो गई। मौत के बाद नर्सिंग होम के डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए।


गुस्साए परिजन महिला का शव लेकर नर्सिंग होम के गेट पर पहुंचे और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान अस्पताल में काम कर रहे पिंटू कुमार, निवासी पिपरपाती गांव, को भीड़ ने पकड़ लिया। उस पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। घायल कर्मी को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता