ब्रेकिंग
'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....

बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति

बेतिया में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। योगापट्टी, मैनाटांड़ और जगदीशपुर सहित कई थानों में नए थानाध्यक्षों की पदस्थापना की गई।

बिहार न्यूज
पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्धेश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर कई पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र के अनुमोदन के बाद यह आदेश जारी किया गया।


जारी आदेश के अनुसार कातिर्केयन एक्के (2024 बैच) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर योगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सन्नी दयाल को मैनाटांड़ थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक धीरज कुमार को योगापट्टी अंचल से हटाकर नगर थाना में पुनि सह-थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है। 


मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया में प्रभारी बनाया गया है, उन्हें अतिरिक्त प्रभार योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी कर दिया गया है। इसी क्रम में अभिराम सिंह को योगापट्टी थाना से हटाकर पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र से योगापट्टी थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।


वहीं सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। निशी कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि शंभू शरण गुप्ता को मैनाटांड़ थाना से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र बेतिया पदस्थापित किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन पदस्थापनों से जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा।