ब्रेकिंग
“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत में“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में NIA की छापेमारी में 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स, मोस्टवांटेड युवक भी हिरासत में

IT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

BELTRON Candidates Protest: बिहार में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों के 21 दिनों से चल रहे आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। IT मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ हुई वार्ता और आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने धरना समाप्त कर दिया है। क्या मांगों पर सहमति बनी..

IT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म
Ramakant kumar
3 मिनट

BELTRON Candidates Protest: पटना के गर्दनीबाग में पिछले 21 दिनों से चल रहा बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को समाप्त हो गया. IT मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ हुई वार्ता और मिले आश्वासन के बाद आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने अपना प्रदर्शन खत्म करने का फैसला लिया है.


धरना दे रहे अभ्यर्थियों के अनुसार, IT मंत्री नीतीश मिश्रा ने उनकी मांगों को लेकर BELTRON के MD कौशल किशोर, GM राकेश रंजन, DSP अनु कुमारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. बैठक में अभ्यर्थियों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर बातचीत हुई और आगे की प्रक्रिया को लेकर आश्वासन दिया गया.


अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है कि अगले 24 घंटे के भीतर बेल्ट्रॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर शेष 4808 क्वालिफाइड अभ्यर्थियों को लेकर जानकारी जारी की जा सकती है. इसी आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने 7 सितंबर 2026 से अपना 21 दिनों से चल रहा शांतिपूर्ण धरना समाप्त करने की घोषणा की.


आंदोलन समाप्त करने के बाद अभ्यर्थियों ने IT मंत्री नीतीश मिश्रा के प्रति आभार जताया. अभ्यर्थियों की ओर से कहा गया कि आंदोलन के दौरान मंत्री के खिलाफ कई तरह की बातें कही गईं, लेकिन अब उनकी मांगों पर पहल किए जाने के बाद उन्हें मंत्री की भूमिका पर गर्व है. अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनके भविष्य को लेकर किए गए आश्वासन को पूरा करेगी.


वहीं IT मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बेल्ट्रॉन के डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) अभ्यर्थियों के शिष्टमंडल ने उनसे मुलाकात की है. उन्होंने वार्ता के लिए पहुंचे शिष्टमंडल के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया.


IT मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है. अभ्यर्थियों के आंदोलन समाप्त करने के फैसले के बाद अब उनकी नजर बेल्ट्रॉन की ओर से जारी होने वाली आगामी जानकारी पर है.