ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

BIHAR NEWS : पिता से कहासुनी के बाद दर्दनाक घटना, नारियल बेचने वाले युवक ने उठाया खौफनाक कदम

BIHAR NEWS : बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां पिता-पुत्र विवाद के बाद युवक ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां पिता-पुत्र विवाद के बाद युवक ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर पूरा अपडेट क्या है ? 


बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद 19 वर्षीय युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद सबदुल के पुत्र मोहम्मद तमलून के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे मोहल्ले और मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।


वहीं, परिवार के लोगों ने बताया कि मोहम्मद तमलून ठेला लगाकर नारियल बेचकर घर का खर्च चलाता था। पिछले चार-पांच दिनों से उसने दुकान नहीं खोली थी। गुरुवार को उसके पिता ने उसे दुकान खोलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान युवक ने अपने पिता से कहा कि “दूसरे बेटे को दुकान पर भेज दीजिए।” यह कहकर नाराज युवक अपने कमरे में चला गया।


कुछ देर तक जब मोहम्मद तमलून कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवारवालों ने दरवाजा खोला। अंदर का नज़ारा देख परिवार के होश उड़ गए। तमलून पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। परिवारवालों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में शहर के ग्लोकल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया है। परिजनों का कहना है कि आजकल बच्चों को कुछ कहना भी मुश्किल हो गया है। छोटी-सी बात पर इतना बड़ा कदम उठाना नासमझी और गुस्से का परिणाम है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें