ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड

बेगूसराय में 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कुचला गया और एसिड डाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
अपराधियों का तांडव जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के  नावकोठी प्रखंड के महेशवाड़ा पंचायत स्थित बेमानी (सेहमानी) गाछी में मंगलवार को एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। बौद्ध सिंह प्लस टू स्कूल पहसारा-वभनगामा के समीप एक डेरा से 21 वर्षीय मोनू कुमार का शव बरामद किया गया। मृतक पहसारा वार्ड-11 निवासी मंटून झा का पुत्र था और उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो. फिरदौस, एसआई विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। युवक के चेहरे को ईंट-पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था और पहचान छिपाने के लिए उस पर एसिड भी डाला गया था। गले में गमछा बंधा हुआ था, जबकि हाथ-पैर बांधे जाने के भी संकेत मिले हैं। पास में शराब की बोतल, गिलास और चप्पल भी बरामद हुए हैं।


परिजनों के मुताबिक, मोनू सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मेला देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मृतक के चाचा रिंकू कुमार झा ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उसे पहले से जान से मारने की धमकी मिल रही थी।


मुखिया अजय सहनी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर एसपी मनीष, डीएसपी कुंदन कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह ने भी पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक पहले शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था और हाल ही में जेल से छूटकर आया था। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया।


मृतक की मां अनामिका देवी ने गांव के एक अपराधी गिरोह के सरगना पर बेटे के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।