ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

सेना में जाने का सपना रह गया अधूरा! गोशाला में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

Bihar News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां गोशाला में मवेशियों की देखभाल करने गए 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम...

सेना में जाने का सपना रह गया अधूरा! गोशाला में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां गोशाला में मवेशियों की देखभाल करने गए 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. युवक का सपना अग्निवीर बनकर देश की सेवा करना था, लेकिन किस्मत ने उसे यह मौका नहीं दिया.


दरअसल यह घटना तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या-28 स्थित मधुरापुर बिचला टोला की है. मृतक की पहचान किसान विनय कुमार सिंह के पुत्र रितिक कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रितिक घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित गोशाला में मवेशियों की देखभाल करने गया था. इसी दौरान गोशाला के पास लगे बिजली के खंभे से जुड़े करंट की चपेट में आ गया. करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा.


कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. आनन-फानन में रितिक को अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बरौनी के एक निजी नर्सिंग होम रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष रणवीर रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों ने बताया कि रितिक का छोटा भाई अनुराग कुमार हाल ही में अग्निवीर में चयनित हुआ है और 22 जून को प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु गया है. परिवार एक बेटे के चयन की खुशी मना ही रहा था कि दूसरे बेटे की असमय मौत ने पूरे घर की खुशियां छीन लीं. संयोग यह भी रहा कि अगले दिन परिवार में चचेरे दादा का दशकर्म होना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया.