ब्रेकिंग
सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरासड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनबिहार में हजारों शिक्षकों पर मंडराया खतरा? NIOS से D.El.Ed करने वालों की जांच के आदेश, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचरा

बिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामा

Bihar Road Accident: बेगूसराय के हरपुर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें एक स्कूल रसोइया की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और फ्लाईओवर की मांग को लेकर एनएच-31 जाम कर दिया। पूरी घटना और प्रशासन की..

बिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामा
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Road Accident: बेगूसराय में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में सरकारी मखतब स्कूल की रसोइया शहाना खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद रशीदा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसा रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ. घायल महिला को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव के साथ एनएच-31 को जाम कर दिया. लोगों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने और हरपुर चौक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की. सड़क जाम होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.


मृतका की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के मौवाड़ी गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद आजाद की 40 वर्षीय पत्नी शहाना खातून के रूप में हुई है. वह सरकारी मखतब स्कूल में रसोइया के तौर पर काम करती थीं. बताया गया है कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया.


वहीं घायल महिला की पहचान मोहम्मद जाफरान की पत्नी रशीदा खातून के रूप में हुई है. हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे शहाना खातून और रशीदा खातून जीविका समूह के लोन से जुड़ी राशि जमा और निकासी के लिए इलाहाबाद बैंक जा रही थीं. दोनों हरपुर चौक के पास सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि शहाना खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रशीदा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान कुछ दूरी पर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया.


हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतका के परिजन हरपुर चौक पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-31 को जाम कर दिया. देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर ट्रक, बस, कार और दूसरे वाहनों की लंबी कतार लग गई.


ग्रामीणों ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है. हरपुर चौक पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. यह इलाका बरौनी रिफाइनरी जाने का प्रमुख मार्ग है और यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है.


ग्रामीणों और रिफाइनरी कर्मियों ने हरपुर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की. लोगों का कहना है कि चौक पर वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क पार करने के दौरान होने वाली परेशानियों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की.


घटना की सूचना मिलने के बाद रिफाइनरी थाना समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.