ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: शादी की खुशियां मातम में बदली: भाई के विवाह से पहले बहन की उठी अर्थी, पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप

बेगूसराय के वीरपुर में एक युवती की शादी के चार महीने बाद ही हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने मारपीट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। भाई की शादी से पहले घर में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
4 महीने पहले की थी लव मैरिज
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: दिल को दहला देने वाली घटना बेगूसराय में सामने आई है। जहां भाई की शादी से ठीक पहले बहन की अर्थी उठी। मृतका के मायकेवालों का आरोप है घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से पति ने इस कदर पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 20 वर्षीया जोसन कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी महज चार महीने पहले लव मैरिज प्रिंस कुमार से हुई थी। यह दर्दनाक घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर वार्ड संख्या-6 की है।


मृतका के भाई रूपेश कुमार ने बताया कि परिवार में एक ओर शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर उनकी बहन की हत्या की सूचना ने पूरे घर को मातम में बदल दिया। 30 जून को उनके बड़े भाई मुकेश कुमार की शादी तय थी और उसी की तैयारी में बहन जोसन को भी शामिल होना था। हल्दी की रस्म के दिन ही यह अमानवीय घटना घटी, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। रूपेश का आरोप है कि जोसन के पति प्रिंस कुमार ने घरेलू विवाद के दौरान उसे बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रिंस और उसके परिजन फरार हैं।


चार महीने पहले की थी लव मैरिज

जोसन कुमारी मूल रूप से खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले उसने प्रिंस कुमार से प्रेम विवाह किया था और विवाह के समय लड़के को बाइक, दो लाख रुपये नकद और सोने के जेवर भी दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़िता किया जा रहा था। 


घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी और उसके परिवार के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। मृतका के परिजन दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक भरोसे का खून है।