ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी घायल

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रौंद दिया जिससे पति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल अवस्था में पत्नी

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी घायल
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रौंद दिया जिससे पति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल अवस्था में पत्नी को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मोती चौक स्थित एनएच 28 के समीप की है.


मृतक की पहचान एफसीआई थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय बांके मिस्त्री के बेटे अजय शर्मा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक अजय शर्मा अपनी पत्नी निशा देवी के साथ दहिया में रहने वाले रिश्तेदार के यहां से अपने घर मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे. उसी दरमियान जब एनएच 28 स्थित मोती चौक के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक दंपति को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया. इस हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. 


वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का कहना है कि मृतक अजय शर्मा सरकारी शिक्षक थे. वह अपनी पत्नी के साथ घर आ रहे थे, उसी दरमियान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे मोती चौक के पास रौंद दिया जिससे मौके पर शिक्षक अजय शर्मा की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल फुलवरिया थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता