ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

शिक्षा विभाग का कारनामा : इस्तीफा देकर प्रोफेसर बने शिक्षक को निलंबित करने का आदेश

BEGUSARAI: बेगूसराय का शिक्षा विभाग एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यहां मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले एक ही शिक्षक को दो-दो बार निलंबित करने तथा इस्तीफा देने वाले शिक्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय का शिक्षा विभाग एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यहां मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वाले एक ही शिक्षक को दो-दो बार निलंबित करने तथा इस्तीफा देने वाले शिक्षकों को भी निलंबित का आदेश जारी हो रहा है। जो कि शिक्षा विभाग की कार्यशैली को उजागर कर रहा है।


ताजा मामला शिक्षक अमित कुमार का है। बीपी इंटर स्कूल बेगूसराय के शिक्षक अमित कुमार को पहले इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं करने के कारण निलंबित कर दिया गया। इसके बाद उन्हें मैट्रिक के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य में शामिल होने का पत्र जारी कर दिया गया। अमित कुमार जब मैट्रिक के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंचे तो योगदान नहीं करने के कारण फिर से निलंबित करने का आदेश दिया गया है। अब बड़ा सवाल है कि आखिर एक ही शिक्षक दो बार कैसे निलंबित होंगे।


इसी तरह जेके इंटर उच्च विद्यालय बेगूसराय के संस्कृत शिक्षक अवधेश कुमार शर्मा को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। जबकि अवधेश कुमार शर्मा ने खगड़िया में प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हो जाने के कारण छह महीना पहले ही इस्तीफा दे दिया है। लेकिन उन्हें भी विभाग के द्वारा निलंबित करने का आदेश नियोजन इकाई को दिया गया है।


वहीं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दो साल पहले ही एक आदेश जारी कर शारीरिक शिक्षकों को उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य से अलग रखा गया है। लेकिन शिक्षा विभाग ने बेगूसराय के ऐसे दो शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। उच्च विद्यालय महेंद्रपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बहादुर सिंह और उच्च विद्यालय मोहनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिभूषण प्रसाद सिंह शारीरिक शिक्षक हैं। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात इन दोनों शारीरिक शिक्षक को भी निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।


इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि पूर्व की सूची के अनुसार विभाग द्वारा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में लगाने का आदेश दिया गया और उसी के आधार पर निलंबित करने का आदेश भी जारी किया गया है। जो भूल हुई है उसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता