ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

SDO साहब का टशन देखकर भक रह गए गिरिराज, फिर क्या हुआ देखिए...

BEGUSARAI : अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ के हालात का जायजा लेने निकले गिरिराज सिंह लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान गिरिराज सिंह का सामना एसडीओ साह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ के हालात का जायजा लेने निकले गिरिराज सिंह लगातार विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं।  निरीक्षण के दौरान गिरिराज सिंह का सामना एसडीओ साहब से हो गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सड़क पर उतरकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे थे लेकिन एसडीओ साहब अपनी गाड़ी में बड़े शाम के साथ बैठे रहे। 

दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने टशन दिखाने वाले एसडीओ साहब डॉ निशांत तेघड़ा में पोस्टेड हैं। बछवाड़ा प्रखंड के मधरापुर में उनकी मुलाकात गिरिराज सिंह से हो गई। गिरिराज बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर रहे थे लेकिन एसडीओ साहब अपनी गाड़ी में बैठे रहे। फिर क्या था गिरिराज सिंह में एसडीओ साहब को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए कहा कि यह बड़े आदमी हैं गाड़ी से नहीं उतरेंगे। इस दौरान बीच सड़क पर फायर ब्रांड नेता ने डीएसपी आशीष आनंद को भी जमकर फटकारा. 

गिरिराज सिंह के इतना कहते ही एसडीओ साहब अपनी गाड़ी से उतर कर सामने आ खड़े हुए। लेकिन उनके टशन को भांफ चुके गिरराज ने कह दिया कि आपदा की इस घड़ी में जनता के बीच राहत नहीं पहुंचेगी तो वह मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी तक अपनी बात पहुंचाएंगे।


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता