ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बेगूसराय में रिश्तों का कत्ल: साले ने कुदाल से काटकर की जीजा की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

बेगूसराय के तेघड़ा में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही जीजा की कुदाल से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। मामूली विवाद के चलते एक साले ने अपने ही जीजा की कुदाल से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान तेघड़ा नगर परिषद के वार्ड 1 निवासी लूंगी मांझी के रूप में हुई है। लूंगी मांझी जब सो रहे थे तभी घर में घुसकर साले प्रह्लाद मांझी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।  


सोते वक्त किया गया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, लूंगी मांझी घर में आराम कर रहे थे, तभी अचानक उनका साला प्रहलाद मांझी घर में घुस आया और कुदाल से वार करते हुए उनकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही लूंगी की दर्दनाक मौत हो गई। हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की गई। डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि आरोपी प्रहलाद मांझी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि सबूतों को सही तरीके से संकलित किया जा सके।


हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी तक हत्या के पीछे का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है, लेकिन डीएसपी के अनुसार पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता