ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News : साइको युवक ने पति-पत्नी और पोते को मारा चाकू, इलाके में भारी बवाल

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मामूली विवाद में एक साइको व्यक्ति में पति-पत्नी एवं उसके पोते को चाकू मार कर एवं दांत से काटकर गंभीर र

Bihar News : साइको युवक ने पति-पत्नी और पोते को मारा चाकू, इलाके में भारी बवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां मामूली विवाद में एक साइको व्यक्ति में पति-पत्नी एवं उसके पोते को चाकू मार कर एवं दांत से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर चांदनी चौक वार्ड 42 की है। घायल की पहचान बिशनपुर निवासी प्रेम मलिक अनुराग कुमार एवं प्रेम मलिक की पत्नी बनारसी देवी के रूप में की गई है। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले कृष्णा मलिक पर हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि अनुराग कुमार साइकिल से कपड़ा देने के लिए बाजार जा रहा था।


उसी वक्त कृष्ना मालिक पहुंच गया और जबरन अनुराग कुमार से साइकिल छीनने की कोशिश करने लगा। जब अनुराग कुमार ने इसका विरोध किया तो कृष्ना मलिक ने पहले उसकी पिटाई कर दी । जब अपने पोते को पीटता देख बनारसी देवी उसे बचाने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं अपने परिवार के सदस्यों की हालत को देखते हुए जब प्रेम मलिक वहां पहुंचा तब आरोप लगाया जा रहा है कि कृष्ना मलिक ने उसे पकड़ लिया और उसके शरीर पर कई जगहों पर दांत काटकर जख्मी कर दिया। फिलहाल पीड़ित के द्वारा नगर थाने में लिखित रूप से आरोपी के विरुद्ध आवेदन दी गई है।


इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के संबंध में नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है फिलहाल पुलिस आवेदन के अनुसार पर कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता