ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में PM Modi के कार्यक्रम से पहले जोरदार बारिश, व्यवस्था बिगड़ने के बावजूद जनता का उत्साह बरकार..

PM Modi: बेगूसराय में मूसलधार बारिश ने PM नरेंद्र मोदी के औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल उद्घाटन की तैयारियों को किया प्रभावित। जलजमाव और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद जनता का उत्साह बरकरार..

Bihar News
बेगूसराय में मूसलधार बारिश
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

PM Modi: बेगूसराय में शुक्रवार को औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है, लेकिन सुबह से जारी मूसलधार बारिश ने प्रशासन की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है। रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है।


बारिश के बावजूद हजारों लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए छाता और बरसाती लेकर कार्यक्रम स्थल पर डटे हुए हैं। 'मोदी-मोदी' के नारे गूंज रहे हैं, लेकिन जलजमाव के कारण कई जगहों पर आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। बारिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर डाला है। एनएसजी, एसपीजी, जिला पुलिस और प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं, लेकिन खराब मौसम और वीआईपी मूवमेंट के रास्तों पर जलभराव ने सुरक्षाकर्मियों की चुनौतियां बढ़ा दी हैं।


जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बारिश के कारण कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन बेगूसराय और उत्तर बिहार के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह पुल न केवल पटना और बेगूसराय के बीच की दूरी को कम करेगा बल्कि यातायात को सुगम बनाएगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।


स्थानीय लोगों का उत्साह बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ है, लेकिन अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस प्रतिकूल मौसम में कार्यक्रम को कैसे सुचारू रूप से संपन्न कराता है।


रिपोर्टर: हरेराम दास