ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 13 साल के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: नहाने के दौरान 13 वर्षीय छात्र की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान वार्ड 17 समसा निवासी पंकज ठाकुर के 13 वर्षीय पुत

 पानी भरे गड्ढे में डूबने से 13 साल के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: नहाने के दौरान 13 वर्षीय छात्र की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान वार्ड 17 समसा निवासी पंकज ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र आयुष के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


परिजनों ने बताया कि पांच बच्चे एक साथ नहाने के लिए लेबरा बहियार गये हुए थे। तभी उसी दौरान गहरे पानी में डूबने से आयुष की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक का चाचा संतोष ने बताया कि उनका भतीजा आयुष राजकीयकृत मध्य विद्यालय समसा में सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता