ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नियोजित शिक्षकों पर कानूनी डंडा, 199 टीचर पर केस और 178 हुए सस्पेंड

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां नियोजित शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. 178 नियोजित शिक्षकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पें

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां नियोजित शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. 178 नियोजित शिक्षकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है. सैकड़ों हड़ताली शिक्षकों के ऊपर निलंबन की कार्रवाई होने से हड़ताली टीचरों में हड़कंप मच गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से शिक्षकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. इसके साथ ही निलंबित टीचरों की नौकरी खत्म करने की भी अनुसंशा की गई है.


मामला बिहार के बेगूसराय जिले की है. जहां 199 नियोजित शिक्षकों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है.  उनके खिलाफ एफआईआर फर्ज करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही 178 शिक्षकों को निलंबित करने की अनुसंशा की गई है. इंटरमीडिएट की कॉपी के मूल्यांकन से दूरी बनाने के कारण इनके ऊपर यह एक्शन लिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से पहले से हड़ताली शिक्षकों के ऊपर इतनी बड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. विभाग की ओर से नोटिस जारी कर मूल्यांकन की ड्यूटी से गायब रहने वाले टीचरों कर उनके खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया गया था. 


बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने बताया कि लगातार पत्राचार के बावजूद नियोजित शिक्षक मूल्यांकन कार्य में शामिल नहीं हो रहे हैं. जिसको लेकर निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.  उन्होंने बताया कि नगर निगम बेगूसराय को 23, जिला परिषद बेगूसराय को 108 और नगर परिषद बलिया को 14 समेत उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 178 शिक्षकों को निलंबित करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. 


जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र कुमार झा ने आगे बताया कि 178 शिक्षकों के निलंबन की अनुशंसा संबंधित नियोजन इकाई से की गई है. वहीं मूल्यांकन केंद्र प्रभारी द्वारा 199 शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन थाना में दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर विभिन्न अनुदानित कॉलेज के 199 प्राध्यापकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन मूल्यांकन केंद्र प्रभारी द्वारा थाना को दिया गया है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता