ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

नवरात्रा के समय बच्ची से महापाप, किरायेदार की 4 साल की बेटी से किया गंदा काम; पुलिस ने किया अरेस्ट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर निकल कर सामने आई है। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बच्ची जिस मकान में रहती थी उसका मकान मालिक था। इस घट

नवरात्रा के समय बच्ची से महापाप, किरायेदार की 4 साल की बेटी से किया गंदा काम; पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर निकल कर सामने आई है। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बच्ची जिस मकान में रहती थी उसका मकान मालिक था। इस घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और फिर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मानवता के शर्मशार करने वाला यह मामला सामने आने के बाद हर कोई अचंभित है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर में दैवी शक्ति की प्रतीक एक चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। जिस घर में बच्ची अपने मां-बाप के साथ रहती थी, उसके मकान मालिक ने ही बच्ची के साथ रेप किया। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया है कि मामले में गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है।


बताया जा रहा है कि, पीड़ित बच्ची शनिवार को घर की सीढ़ी के पास खेल रही थी। उसकी मां घर का काम निपटाने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्ची गायब हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं लगी। दरअसल आरोपी मकान मालिक उसे उठाकर ले गया था। इसी दौरान बच्ची के चीखने की आवाज आई तो उसके माता-पिता खोजने लगे। आवाज का पीछा करते हुए तीन मंजिला पर स्थित कमरे में पहुंचे तो  नजारा देख कर सब हैरान हो गए। आरोपी मकान मालिक उसे अपने कमरे में ले जाकर गंदा काम कर रहा था। बच्ची चिल्ला रही थी लेकिन हवन अपनी हवस मिटाने में लगा था।


उधर, जानकारी मिलने के बाद एएसपी भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने मामले की जानकारी ली. इसके बाद पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं, आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वादी द्वारा बताया गया है कि उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के अनुसार आगे की करवाई की जाएगी।