ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इंटर परीक्षा के दौरान छात्रा को हुई प्रसव पीड़ा, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

BEGUSARAI: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन था। परीक्षा देने आई एक छात्रा को लेबर-पेन हुआ। जिसके बाद उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। मामला बेगूसराय के जीडीआर उच्च विद्याल

इंटर परीक्षा के दौरान छात्रा को हुई प्रसव पीड़ा, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन था। परीक्षा देने आई एक छात्रा को लेबर-पेन हुआ। जिसके बाद उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। मामला बेगूसराय के जीडीआर उच्च विद्यालय बड़ी बलिया का है। जुड़वां बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है। 


बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान क्लास रूम में ही छात्रा निशा कुमारी को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। पीड़ा को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक-सह-केन्द्राधीक्षक ने आनन-फानन में बलिया पीएचसी से एम्बुलेंस मंगवाया और परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त एएनएम के साथ उसे बलिया पीएचसी भेजा गया। जहां परीक्षार्थी ने कुछ देर बाद ही जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है, जिसमें एक लड़का व एक लड़की है।


केंद्राधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम पाली के भौतिक विषय की परीक्षा समाप्त होने वाली ही थी। परीक्षा समाप्ति होने को लेकर वार्निंग भी दिया जा चुका था। इसी बीच संबंधित परीक्षार्थी साहेबपुर कमाल प्रखंड के हीराटोल निवासी रोशन यादव की पत्नी एसएएस उच्च विद्यालय बलिया की छात्रा निशा कुमारी को असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी, प्रसव पीड़ा से कराह रही छात्रा को एंबुलेंस बुलाकर बलिया पीएचसी भेजा गया। जहां उसने एक पुत्र एवं एक पुत्री को जन्म दी है। 


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी छात्रा का सफल प्रसव करा लिया गया है। नवजात शिशुओं का वजन कम होने के कारण बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया है। जबकि प्रसूति परीक्षार्थी का इलाज पीएचसी में ही चल रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता