ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

'हिंदुओं के बिना हिंदुस्तान अधूरा'.. गिरिराज सिंह के पोस्ट से सियासी हलचल तेज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के “हिंदुओं के बिना हिंदुस्तान अधूरा” वाले सोशल मीडिया पोस्ट से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। गिरिराज के समर्थक इसे हिंदू एकता का संदेश बता रहे हैं, जबकि विपक्ष ने इसे ध्रुवीकरण की राजनीति करार दिया।

बिहार
गिरिराज के ट्वीट पर मचा बवाल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। गिरिराज सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है “हिंदुओं के बिना हिंदुस्तान अधूरा है। मुगलों और अंग्रेजों के बाद नेहरू से अब तक राजनेताओं ने हिंदुस्तान और हिंदुओं को जातीयों में बांटा है। अब हिंदुओं को एकजुट होना होगा और जागना होगा।


उनकी इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। गिरिराज सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है और राजनीतिक दल अपने-अपने एजेंडे को लेकर मैदान में सक्रिय हो गए हैं।


भाजपा नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे “हिंदू एकता का संदेश” बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे “ध्रुवीकरण की राजनीति” करार दे रहा है। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गिरिराज सिंह का यह बयान सीधे तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक संदेश देने जैसा है। इससे न केवल बेगूसराय, बल्कि पूरे बिहार की सियासत में बहस छिड़ गई है।


वही गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अगला ट्वीट करते हुए लिखा कि ये होता है असली स्ट्राइक रेट। आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे है। 2010 के बिहार चुनाव में एनडीए ने रचा था इतिहास। 243 में से जीतीं 206 सीटें! जदयू ने 141 में से 115 सीटें जीतीं ..स्ट्राइक रेट 81% बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीतीं ..स्ट्राइक रेट 89% इतनी प्रचंड जीत बिहार की राजनीति में फिर कभी नहीं दोहराई गई। तब भी धर्मेंद्र प्रधान जी प्रभारी थे आज भी प्रभारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता