ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, कहा..फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अगले मुख्यमंत्री का फैसला पूरी तरह नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर भी तीखा पलटवार किया। आलोचना करने वाले आज 'मगरमच्छ के आंसू' बहा रहे हैं।

बिहार न्यूज
"मुख्यमंत्री का चयन नीतीश कुमार ही करेंगे"
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री का निर्णय पूरी तरह नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है।


गिरिराज सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री का चयन नीतीश कुमार ही करेंगे और सरकार भी उनके सानिध्य में ही चलेगी। बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है।"


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो लोग कल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे थे, वही आज 'मगरमच्छ के आंसू' बहा रहे हैं। नीतीश कुमार अभी भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें राबड़ी देवी की संवेदना की कोई आवश्यकता नहीं है। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।"


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बिहार में आगामी चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो रही है और नेताओं के बयान राजनीतिक तापमान बढ़ा रहे हैं।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता