ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar News: भीषण अगलगी में ट्रैक्टर और कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Bihar News: बेगूसराय के हरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ट्रैक्टर और ऑल्टो कार जलकर हुई खाक। 10 लाख का नुकसान, दमकल ने जैसे-तैसे काबू पाया।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक भीषण अग्निकांड ने दहशत फैला दी। हरपुर वार्ड नंबर 11 में ट्रांसपोर्टर विपिन सिंह के कैंपस में मोटर के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग का विकराल रूप ले लिया। इस आग में एक ट्रैक्टर और एक ऑल्टो कार पूरी तरह जलकर राख हो गए। काले धुएं का गुबार 1 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार शाम को मोटर के पास शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली थी, जो तेजी से फैली और कैंपस में खड़े ट्रैक्टर, ऑल्टो कार और कुछ ड्रमों तक पहुंच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सब कुछ जल गया। वार्ड सदस्य और निवासियों ने बताया कि नुकसान में वाहनों के अलावा कुछ अन्य सामान भी शामिल है। अनुमानित नुकसान 10 लाख रुपये से ज्यादा का है। घटना की सूचना पर बरौनी रिफाइनरी और स्थानीय दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


रिफाइनरी थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बिजली तारों की स्थिति, मोटर की रखरखाव और संभावित लापरवाही की जांच की जा रही है। बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से आग की घटनाएं हाल के महीनों में बढ़ी हैं। 12 जून को लहरपुर गांव में दो घरों का जल गए थे और 20 मई को बेंगा गांव में तीन घरों का नुकसान आग की वजह से हुआ था।