ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News: बिहार में यहां छोले-भटूरे विक्रेता की आत्महत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: बेगूसराय के बिशनपुर में 48 वर्षीय सुरेश साह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय के बिशनपुर में एक छोले-भटूरे विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गुरुवार शाम बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड-42 में 48 वर्षीय सुरेश साह, स्व. रामजी साह के पुत्र ने अपने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


सुरेश बिशनपुर चौक पर छोले-भटूरे की दुकान चलाते थे और मेले के अवसर पर उस दिन भी दुकान लगाई थी। उनका बेटा दुकान में उनकी मदद करता था। परिजनों के अनुसार, सुरेश शाम को कुछ देर के लिए घर आए। इसी दौरान उन्होंने सीलिंग के हुक से गमछा बांधकर यह कदम उठाया। जब तक परिवार वालों को पता चला, उनकी मौत हो चुकी थी।


घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस दुखद घटना से परिवार बदहवास है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।


रिपोर्टर: हरेराम दास