ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में चौकीदार के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से समाने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक चौक

बेगूसराय में चौकीदार के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से समाने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक चौकदार के बेटे को गोली मार दी है. बेगूसराय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र की है, जहां नागदह गांव में बेखौफ अपराधियों चौकदार के बेटे को गोली मार दी है. सिंघौल में कार्यरत चौकीदार के  बेटे को ही निशाना बनाया गया है. घायल की पहचान नागदह निवासी शंकर पासवान के पुत्र अमरेश कुमार के रूप में की गई है. गोली चलने के बाद उस इलाके में काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. 


बताया जाता है कि अपराधी नागदा के पास मौजूद था. वहीं पर चौकीदार के पुत्र अमरेश भी उसी जगह खराब था. किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, इसी से नाराज होकर अपराधियों ने चौकीदार के पुत्र के ऊपर गोली चला दिया. जिससे चौकीदार के पुत्र को गोली जा लगी. गोली लगने के बाद चौकीदार के पुत्र वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा और अपराधी उस जगह हथियार लहरा कर हंगामा करना शुरू कर दिया. 


वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सिंघौल थाने पुलिस को दी. मौके पर सिंघौलथाने की पुलिस जब पहुंची तो अपराधी हथियार लहराते हुए भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने अपना साहस का परिचय देते हुए खदेड़ कर दोनों अपराधी को हथियार के साथ मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान नरेश दास और मोहम्मद बबलू के रूप में की गई है. फिलहाल दोनों अपराधी से सिंघौल थाने के पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता