ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

भोज खिलाने के बहाने बुलाकर हत्या, घर से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर मिला बच्चे का शव

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच

भोज खिलाने के बहाने बुलाकर हत्या, घर से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर मिला बच्चे का शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुचना मिलते ही लाखो थाने की पुलिस पहुंचकर शव को बरामद किया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखों स्टेशन के समीप आजादनगर कासिमपुर की है। मृतक किशोर की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के कासिमपुर आजादनगर वार्ड 4 निवासी नंदू रजक के 12 वर्षीय बेटा शिवम कुमार के रूप में हुई। 


वहीं,मृतक के पिता ने बताया कि वह दिन तीन बजे घर से निकाला था। आज स्थानीय लोगों के द्वारा मुझे सूचना मिली की एक लडका का शव पड़ा हुआ। जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देख की मेरा बेटा शिवम कुमार था। घर के कुछ ही दूरी पर अर्धनिर्मित बने मकान के पास शिवम कुमार का शव पड़ा हुआ था। ये जानकारी 11 बजे दिन में मिली थी कि पड़ोस के बहादुर रजक के मकान के पीछे एक किशोर का मृत अवस्था में देखकर लोगों ने सुचना दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही लाखो थाना के पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि पूर्व मुखिया के द्वारा पहले ही हत्या करने की धमकी दिया था। भोज खिलाने के बहाने बुलाकर ले गया और मुखिया और मुखिया के बेटे द्वारा हत्या करके फेक दिया है। जिसका सनाह मुखिया के विरुद्ध कोर्ट में दर्ज कर रखा हुं। इससे पहले भी मेरे साथ मारपीट किया गया था। मृतक के परिजन ने मुखिया पर आरोप लगाया कि अभी मैं मुखिया नहीं हूं, अगर मैं मुखिया होता तो तुम्हें गोली मार देता, इस तरह का आरोप परिजन ने लगाया है। वहीं शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने पीट-पीट कर उसकी जान ले ली।


उधर, इस घटना के संबंध में लाखों थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की हत्या है या आत्महत्या। हालांकि सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के द्वारा किसी तरह का अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है।