ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय में बीडीओ पर जानलेवा हमला, लॉकडाउन में टोकने पर भिड़ गया युवक

BEGUSARAI:जिले के नावकोठी के बीडीओ के साथ पहसारा गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा गाली गलौज और अपमानित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में लॉकडाउन उल्लंघन करने एवं

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI:जिले के नावकोठी के बीडीओ के साथ पहसारा गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा गाली गलौज और अपमानित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में लॉकडाउन उल्लंघन करने एवं सरकारी कर्मियों के साथ काम काज में बाधा डालने का मामल बीडीओ निरंजन कुमार ने दर्ज करवाया है।


बीडीओ निरंजन कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का मुआयना करते हुए वे जब पहसारा पश्चिम पंचायत के शहीद बनारसी सिंह पुस्तकालय के पास पहुंचे तो देखा कि एक आटो पर तीन व्यक्ति सवार होकर तेजी के साथ ओवरटेक कर जा रहा था। इस संबंध में पूछा तो पहसारा पश्चिम के वार्ड संख्या 11 का पप्पू कुमार गाली गलौज करते हुए उलझ गया और अभद्रता की।  उसे समझाने पर देख लेने की और जान मारने की धमकी दी और गुस्से में आकर टेम्पू से सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।


बीडीओ ने बताया कि युवक के इस हरकत से मेरे हाथ में चोट भी आई है। उन्होनें  सरकारी काम-काज में बाधा डालने,लॉकडाउन का उल्लंघन करने,सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और गलत नीयत से हमला करने और जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।


घटना की खबर सुनते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गश्ती पुलिस पदाधिकारी को भेजा पुलिस के आने की भनक लगते ही उक्त आरोपी फरार हो गया। नावकोठी बीडीओ की प्राथमिक चिकित्सा पीएचसी में करायी गयी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पप्पू कुमार समेत तीन अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर के छापामारी प्रारंभ कर दी है। घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की है ,तथा दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता