ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय में बढ़ रहा है कोरोना का कहर, संक्रमितों की संख्या हुई नौ

BEGUSARAI: हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित बेगूसराय में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर रात आए जांच रिपोर्ट में फिर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI: हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित बेगूसराय में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की देर रात आए जांच रिपोर्ट में फिर से बेगूसराय के 42 वर्ष का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हो गई है। जिसमें से एक युवक का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे होम क्वारेन्टाइन में रहने का निर्देश गया है। जबकि संक्रमितों का इलाज आइसोलेशन में रखकर किया जा रहा है।


शुक्रवार की रात तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र के एक युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक हलके में हलचल तेज हो गई है। सभी संक्रमित क्षेत्र को पूरी तरह से सील करके सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। लॉकडाउन के अनुपालन में भी काफी सख्ती बरती जा रही है तथा ड्रोन के माध्यम से निगरानी शुरू कर दिया गया है। सील किए गए सभी मोहल्लों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा लोगों को घर से निकलने में पूरी तरह से रोका जा रहा है।


गौरतलब है कि पिछले महीने बेगूसराय एवं आसपास के क्षेत्रों में धर्म का प्रचार करने के लिए जमात से जुड़े 10-12 इंडोनेशियाई नागरिक आए थे तथा उन लोगों ने यहां एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में रुक कर प्रचार प्रसार किया और वापस लौट गए। उसके बाद दस लोग पिछले महीने से बछवाड़ा, मंसूरचक एवं उसके आसपास के क्षेत्र के विभिन्न टोला, मुहल्ला एवं मस्जिदों में जाकर जमात के कार्यों को पूरा कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने तब्लीगी जमात से वापस आकर इस्लामी धर्म का प्रचार कर रहे दूसरे जगह के लोगों को हिरासत में लेकर कोरोना जांच कराया था। इसके बाद संक्रमण वाले सील किए गए क्षेत्र समेत पूरे जिला में अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। बेगूसराय से अब तक 711 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता