ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: आचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा; जानिए... फिर क्या हुआ?

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अचानक 33 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार के पोल पर चढ़ गया और जान देने का धमकी देने लगा। घटना जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव की है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अचानक 33 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार के पोल पर चढ़ गया और जान देने का धमकी देने लगा। घटना जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव की है। बताया जा रहा है कि युवक की हाई वोल्टेज ड्रामा के वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान रचियाही निवासी मंटून रजक के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में काम करता है और हाल ही में अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए गांव आया था। बताया जा रहा है कि पत्नी का इसी महीने प्रसव होने वाला है। राजा के ड्रामा को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवक को बलपूर्वक नीचे उतारा और पुलिस के काफी समझाने- बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। 


वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरु कर दी। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि राजा के घर वापस आने के बाद पहले उसके भाई से घरेलु बातों को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी से भी कहासुनी हो गई। परिजनों ने बताया कि इसी दौरान पत्नी ने उसे खड़ी-खोटी सुना दी, जिससे गुस्से में आकर राजा कुमार ने घर में सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दिया। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो वह और अधिक आक्रोशित हो गया और सीधे हाई टेंशन तार के पोल पर चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता