ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेगूसराय: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव पंचायत के

बेगूसराय: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के रातगांव पंचायत के वार्ड संख्या 9 की है। 

मृतक बच्चों की पहचान सोले यादव के 8 वर्षीय पुत्र लल्ला एवं 6 वर्षीय पुत्र श्याम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बरसाती का पानी गड्ढे में जमा हो गया था। दोनों भाई खेलते-खेलते वहां पहुंच गये और पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे जिसमें डूबकर दोनों भाईयों की मौत हो गयी।


अंधेरा होने कारण दोनों भाइयों का पता नहीं चल सका। परिजनों ने रातभर दोनों की तलाश की। स्थानीय लोगों ने भी दोनों बच्चों की खोजबीन की तब शव गड्ढे में मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। इस बात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता