ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Begusarai News: चलते फिरते अचानक एक टीचर की बीच बाजार में मौत, दिवाली की खरीदारी करने गये थे कोचिंग संचालक, सदमें में छोटे भाई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI: दिवाली की खरीदारी के दौरान एक शिक्षक की चलते फिरते अचानक बाजार में मौत हो गयी। कोचिंग संचालक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है आख

Begusarai News: चलते फिरते अचानक एक टीचर की बीच बाजार में मौत, दिवाली की खरीदारी करने गये थे कोचिंग संचालक, सदमें में छोटे भाई की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: दिवाली की खरीदारी के दौरान एक शिक्षक की चलते फिरते अचानक बाजार में मौत हो गयी। कोचिंग संचालक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है आखिर उनकी मौत कैसे हुई? बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई को गहरा सदमा लगा और उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां इलाज जारी है। 


बेगूसराय में चलते-चलते एक व्यक्ति की जान चली गई। चलते-फिरते मौत के बाद स्थानीय दुकानदार और राहगीरों में हड़कंप  मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल चौक स्थित स्वर्ण जयंती पुस्तकालय गेट के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के गोदरगामा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय संजीव सिंह के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर में रहकर संजीव कुमार कोचिंग चलाते थे। शिक्षक के तौर पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाते थे। आज अपनी पत्नी के साथ दिवाली का सामान लेने बाजार आए थे। दिवाली का सामान खरीद कर बाजार से घर की ओर चलने वाले थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


मृतक के परिजन ने बताया की पत्नी सब्जी खरीद रही थी इस वक्त कुछ ही दूरी पर पति दीपावली पर्व को लेकर हुक्कापाती खरीदे और दुकानदार को पैसा देकर जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़े की अचानक मौत हो गई मौत होते ही स्थानीय लोग और राहगीर ने दौड़ कर देखा तो उसकी जब तक है जान चुकी थी । हालाकी आनन फानन लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


वहीं मौत के बाद मृतक के छोटे भाई विपिन कुमार उर्फ चुन्नू को भी सदमा लग गया।  उसे भी उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।