ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेना हमला हुआ है. इस हमले में दो पुलिसकर्मी में गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घायल पुलिस वाले को इलाज के लिए अस्पताल

बेगूसराय में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेना हमला हुआ है. इस हमले में दो पुलिसकर्मी में गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घायल पुलिस वाले को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

 मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है. बताया जाता है कि नावकोठी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बभनगामा गांव में कई अपराधी  बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है और इसिलए जमा हुए हैं. 

सूचना के आधार पर जब नावकोठी थाने की पुलिस ने बभनगामा में घेराबंदी की तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो. घायल  दोनों पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नावकोठी पीएससी में भर्ती कराया गया. नावकोठी थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर बभनगामा गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे,  सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम  छापेमारी करने पहुंचो तो अपराधियों ने हमला कर दिया.  हमले के बाद भी पुलिस ने अपना साहस दिखाते हुए कई अपराधी को गिरफ्तार किया है और कुछ अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. फिलहाल नावकोठी थाने की पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है, जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA KUMAR

FirstBihar संवाददाता