ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेगूसराय : बेटे की शादी से पहले पिता की हत्या, घर में मचा कोहराम

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, आए दिन अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की खंजाहा

बेगूसराय : बेटे की शादी से पहले पिता की हत्या, घर में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, आए दिन अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की खंजाहांपुर गांव है. 

जहां अपराधियों ने बेटे की शादी से पहले पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.  बताया जा रहा है कि घर में भोज के आयोजन के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों से बहस हो गई और उसकी  पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी.  इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक  की पहचान खंजाहाँपुर के रहने वाले शिवकुमार महतो के रूप में की गई.

बताया जाता है कि सोमवार को मृतक के बेटे की शादी होने वाली थी. रविवार को घर में भोज का आयोजन किया गया था. इसी दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी.  हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों के द्वारा क्यों शिव कुमार महतो को पीट-पीटकर हत्या की गई है. घटना के बाद चेरिया बरियारपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता