ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नगर थानाध्यक्ष को शो कॉज नोटिस, 5 लाख रुपये रिलीज करने को लेकर मांगा गया जवाब

BEGUSARAI : जिले के नगर थानाध्यक्ष को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. बेगूसराय के न्यायायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने को लेकर सख्त रूप अपनाया

नगर थानाध्यक्ष को शो कॉज नोटिस, 5 लाख रुपये रिलीज करने को लेकर मांगा गया जवाब
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले के नगर थानाध्यक्ष को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. बेगूसराय के न्यायायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने को लेकर सख्त रूप अपनाया है. मटिहानी थाना के एक मामले में थानेदार से जवाब मांगा गया है.


मामला बेगूसराय के मटिहानी थाना से जुड़ा है. मनिअप्पा निवासी सीएसपी संचालिका बंटी भारती में नगर थाना कांड संख्या 121/ 2020 में जप्त 5 लाख रूपये के रिलीज के लिए आवेदन फरवरी माह में दाखिल की है, जिसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने आवेदन के आलोक में प्रतिवेदन की मांग की थी. मगर नगर थाना अध्यक्ष द्वारा सीजेएम न्यायालय में प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया.


इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष द्वारा सीजेएम न्यायालय में प्रतिवेदन समर्पित नहीं किये जाने के बाद न्यायायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए  नगर थानाध्यक्ष को शो कॉज नोटिस जारी किया है.


इसी बीच में इस मुकदमा में आरोप पत्र आ जाने के कारण यह मुकदमा विचारण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन के यहां भेज दी गई और उसी आवेदन के आलोक में इस न्यायालय ने प्रतिवेदन की मांग की है. मगर आज तक नगर थाना अध्यक्ष द्वारा कोई भी प्रतिवेदन समर्पित नहीं की गई है. नगर थाना अध्यक्ष के द्वारा न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त रुख अपनाते हुए न्यायालय ने आज यह आदेश पारित किया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता