ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेगूसराय में लगातार कोरोना के मामले आ रहे सामने, 4 नये मरीजों के मिलने से आंकड़ा पहुंचा 31 पर

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज चार नये मरीजों के मिलने से जिले में मरीजों का आंकड़ा 31 पर पहुंच चुका है। बेगूसराय

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज चार नये मरीजों के मिलने से जिले में मरीजों का आंकड़ा 31 पर  पहुंच चुका है। बेगूसराय के कई इलाके कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पिछले दिनों दर्जन भर से ज्यादा मरीज मिलने के बाद आज चार और मरीजों के मिलने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।


बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जो नये आंकड़े जारी किए हैं उसमें बेगूसराय से चार नये मरीज सामने आये हैं। बेगूसराय के बरौनी से 17 साल का युवक और 53 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। वहीं जिले के नवां कोठी में 25 साल और बखरी में 28 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं।


शनिवार को जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये थे।शनिवार की रात जिले के लिए जारी पहली रिपोर्ट में दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। एक साहेबपुर कमाल और दूसरा बरौनी का रहने वाला है। दोनों पुरुष हैं और उनकी क्रमश: 58 और 36 वर्ष है। दोनों शुक्रवार को दूसरे प्रदेश से ट्रेन से आए थे और उनको क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। दोनों का स्वाब टेस्ट के लिए भेजा गया था। इसी के बाद एक साथ 10 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी संक्रमित पुरुष हैं। इनमें गरहपुरा के चार, बखरी के तीन और बातिया, चउरही व खोदावंदपुर से एक-एक मरीज हैं।


रविवार को भी महमदपुर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटव मिला था। रविवार को मिले संक्रमित अररिया जिला में लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। वे जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च को अररिया से बेगूसराय महमदपुर आए थे। लॉकडाउन के दौरान वे महमदपुर बेगूसराय अपने घर पर ही रह रहे थे। इस बीच लघु सिंचाई विभाग अररिया के अधिकारियों का  फोन आया कि यहां आकर शीघ्र योगदान करें। अररिया जाने से पूर्व उन्होंने चार मई को बेगूसराय सदर अस्पताल में चेकअप भी कराया था। इस बीच एक मौजिक वैन के सहारे अररिया पहुंचने पर कार्यालय कर्मियों ने दोबारा जांच के लिए कहा तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता