ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बेगूसराय में कुत्तों का आतंक, महिला पर हमला कर ले ली जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार फिर कुत्तों के झुंड ने एक 42 वर्षीय महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में म

बेगूसराय में कुत्तों का आतंक, महिला पर हमला कर ले ली जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BEGUSARAI: बेगूसराय में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार फिर कुत्तों के झुंड ने एक 42 वर्षीय महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। 


घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की बहियार का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महेशपुर गांव निवासी विजय पासवान की 42 वर्षीय पत्नी विमला देवी सोमवार की शाम खेत में काम के लिए गई हुई थी। तभी चार-पांच की संख्या में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


कुत्तों के हमले की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में खेत में पहुंचे । जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर स्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पिछले एक साल में बछवारा प्रखंड में अब तक 9 महिलाओं की मौत कुत्तों के काटने की वजह से हुई है। जबकि करीब 3 दर्जन लोग कुत्तों के काटने से घायल हुए हैं। 


अब बछवारा प्रखंड से सटे भगवानपुर प्रखंड में यह पहली घटना है जहां कुत्तों के हमले से एक महिला की मौत हुई है। इस मामले में डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि कुछ पंचायतों में आदमखोर कुत्ते झुंड में रहकर स्थानीय लोगों पर अटैक कर रहे हैं। इस सप्ताह में दो लोगों की मौत की कुत्ते के काटने से हुई है। छह माह पहले भी इस तरह की घटना हुई थी। उस वक्त विभाग की मदद से आदमखोर कुत्तों को मारा गया था। इस बार भी विभाग की मदद से कार्रवाई की जाएगी। लोगों को इसे लेकर जागरूक किया जा रहा है कि कही भी आदमखोर कुत्ता दिखे तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता