ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बेगूसराय में एक साथ कई दुकानों में लगी भीषण आग, दुकानदारों को भारी नुकसान

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक साथ कई दुकानों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल गोलंबर की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहले एक झोपड

बेगूसराय में एक साथ कई दुकानों में लगी भीषण आग, दुकानदारों को भारी नुकसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक साथ कई दुकानों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल गोलंबर की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहले एक झोपड़ी में आग लगी थी। हवा तेज होने की वजह से चिंगारी फैली और देखते ही देखते आस-पास की कई झोपड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। 


इस दौरान कई दुकाने भी जलकर खाक हो गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण अगलगी की घटना को देख लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। 


सूचना मिलते ही आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में दर्जनों दुकाने और झोपड़ियां जलकर खाक हो गयी है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है अगलगी में कितने का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि दुकान में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गया है। इस अगलगी में कुछ भी नहीं बच पाया है। दुकानों को काफी क्षति पहुंची है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता