ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

बेगूसराय में दूध की कीमत पर बवाल, कटौती करने पर भड़के दुग्ध उत्पादक

BEGUSARAI : बेगूसराय में आइटीसी द्वारा दुग्ध उत्पादकों के दूध के मूल्य के दर में 5 रु प्रति लीटर की कटौती कर राशि भेजे जाने से खफा कम्पनी के दूध संग्रह समिति के सचिवों ने बलिय

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में आइटीसी द्वारा दुग्ध उत्पादकों के दूध के मूल्य के दर में 5 रु प्रति लीटर की कटौती कर राशि भेजे जाने से खफा कम्पनी के दूध संग्रह समिति के सचिवों ने बलिया प्रक्षेत्र के इनियार में अवस्थित बीएमसी केंद्र में ताला बंद कर जमकर हंगामा किया।


कम्पनी के अधिकारी जयंत कुमार और मनीष डुबे समिति के सचिव से वार्ता करने आए पर कम्पनी के अधिकारियों ने दूध के रेट में कटौती वापस नहीं लिया।इससे नाराज होकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया उसके बाद केंद्र में ताला भी बंदी कर दी।इस अवसर पर रेट कटौती वापस लेते हुए पूर्ण राशि भुगतान करने का मांग किया।


मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के सचिव मंटून सिंह, एवं रामलगन सिंह ने बताया की आइटीसी कम्पनी के द्वारा विभिन्न गांव में दूध कलेक्शन सेन्टर खोल कर वर्षों से पशुपालकों से दूध खरीदा जा रहा था और बरौनी डेयरी के समान मूल्य भी दिया जाता था।कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन में भी कम्पनी दूध लिया पर जब दूध का बिल भेजा तो प्रति लीटर दूध के मूल्य में 5 रु कटौती कर राशि भेजा। जबकि बरौनी डेयरी सहित अन्य किसी डेयरी ने दूध का मूल्य नहीं घटाया है। राशि काटे जाने का पूर्व में कोई सूचना भी नही दिया गया,किसान अपने दूध का उचित मूल्य मांग रहा है जो उनका हक भी है।कम्पनी के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। 


सचिवों ने कहा की मजबूरी में अन्दोलन करना पर रहा है इसके बाद भी कम्पनी नहीं मानी तो हम डीएम के समक्ष धरना देंगे आंदोलन करेंगे। इन लोगो ने बताया की सिर्फ रेट ही नही अन्य कटौती भी की गयी  है जो समिति खोलने वक्त एग्रीमेंट में नहीं था। केन का मूल्य,रखरखाव शुल्क इत्यादि के नाम पर भी किसानों की राशि काटी जा रही है ।इस महामारी में ऐसे ही लोग परेशान हैं उपर से कम्पनी के मनमानी ने पशुपालकों पर वज्रपात कर दिया है ।कम्पनी के पर्यवेक्षक शशि कुमार ने भी स्वीकार किया की रेट में कटौती हुई है अधिकारी से बात कर निदान किया जाएगा। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता