ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

बेगूसराय में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, शिक्षक पति पर गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप

बेगूसराय के वीरपुर में एक महिला ने अपने शिक्षक पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में लाखों रुपये व गाड़ी मांगने, शारीरिक प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार
पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी करुणा सोनी ने अपने पति, ससुर और ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज मांगने, शारीरिक यातना देने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। 


दर्ज प्राथमिकी में करुणा सोनी ने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से वीरपुर पश्चिमी के ही राजकिशोर साह के साथ हुई थी, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। शादी के समय पीड़िता के परिवार द्वारा लगभग बीस लाख रुपये मूल्य के उपहार, नकद राशि, फर्नीचर और अन्य सामान दिए गए थे। इसके बावजूद पति राजकिशोर साह, ससुर पशुपति साह, रोहित, सन्नी और रीता देवी ने चारपहिया वाहन, एलईडी टीवी, लैपटॉप सहित अन्य दहेज की मांग शुरू कर दी।


पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। कुछ दिन पूर्व ससुर के कहने पर पति ने साड़ी से उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान ससुराल के सदस्यों ने उसे पीटा और घर से घसीटकर बाहर फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसके परिजन पहुंचे और गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति अंजली नामक एक अन्य महिला से अक्सर बातचीत करता है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन से की तब भी ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आए। लिहाजा अब पीड़िता को विवश होकर वीरपुर थाने में केस दर्ज कराना पड़ा। पीड़िता अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। 


पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पति को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया और उसे अच्छे से रखने की हिदायत दी गई थी। लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर से वैसे ही हो गए और उत्पीड़न जारी रहा। पीड़िता का नैहर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वनवारीपुर गांव में है। वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, शिक्षक पति पर गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता