ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

एम्बुलेंस के अभाव में मरीज की मौत, गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

BEGUSARAI: बेगूसराय में एम्बुलेंस के अभाव में मरीज की मौत हो गयी। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहु्ंची पुलिस ने

एम्बुलेंस के अभाव में मरीज की मौत, गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एम्बुलेंस के अभाव में मरीज की मौत हो गयी। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहु्ंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। 


मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर वार्ड 11 निवासी 70 वर्षीय रूदल पासवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रुदल पासवान चापाकल पर जाने के दौरान फिसल कर घायल हो गये थे। आनन-फानन में बलिया अनुमंडलीय अस्पताल परिजन इलाज के लिए ले गये। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। 


मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक तैयार नहीं हुआ जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। इलाज में देरी से मौत के बाद परिजन अस्पताल में ही हंगामा करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।






टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता