ब्रेकिंग
ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज आगे; दूसरी वरीयता के वोटों की होगी गिनती✦दीपावली पर EV गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, बिहार सरकार देगी 1 लाख तक की सब्सिडी… जानें कैसे मिलेगा फायदा✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, 72 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BEGUSARAI NEWS: मूर्ति विसर्जन के दौरान जिला परिषद पर हमला, जमकर हुई मारपीट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने जिला परिषद सदस्य पर हमला कर दिया। घटना परिहार थाना क्षेत्र के परिहार गांव की है। जिला परिषद सदस्य सह भाजपा के जिल

 BEGUSARAI NEWS: मूर्ति विसर्जन के दौरान जिला परिषद पर हमला, जमकर हुई मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने जिला परिषद सदस्य पर हमला कर दिया। घटना परिहार थाना क्षेत्र के परिहार गांव की है। जिला परिषद सदस्य सह भाजपा के जिला मंत्री अमित देव ने बताया कि वो मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे तभी असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि सुमन कुमार, सौरभ सिंह ,राजा कुमार सहित अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। 


देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गई। हंगामा देखकर पुलिस ने भीड़ को हल्का बल प्रयोग कर अलग-थलग कर दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस के द्वारा लाठी बरसाई जा रही है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। फिलहाल पुलिस काफी मशक्कत के बाद मामले को काबू करने में कामयाब रहा। फिलहाल इस घटना के बाद परिहारा थाने में जिला परिषद ने लिखित आवेदन दिया है।


इस संबंध में जिला परिषद सदस्य अमित सिंह ने बताया है कि आज माता का मूर्ति विसर्जन हो रहा था। उन्होंने बताया है कि आज पूजा के जितने समिति के लोग थे उनके द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे।तभी देवेंद्र सिंह द्वार के पास 4 से 5 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। उन्होंने बताया है कि सभी लोग वह अपराधी प्रवृत्ति के लोग थे। घात लगाए असामाजिक तत्वों ने सभी लोगों के ऊपर हमला कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पुलिस के द्वारा जमकर लाठी बरसाई गई। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता